फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Truck crushes father-son

ट्रक ने बाप- बेटे को कुचला

Wed, 22 Mar 2017 10:51 PM IST
औरैया
औरैया Updated Wed, 22 Mar 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Truck crushes father-son
घटना के बाद लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैथावा मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से जा रहे बाप-बेटे को कुचल दिया। हादसे में बेटे की मौके पर मौत हो गई। पिता घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बेला मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम खुल सका।
विज्ञापन


दिबियापुर कस्बे में गुंजन टाकीज रोड निवासी रामनिवास पुत्र दर्शन लाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुर्वा धनी में शिक्षक हैं। बुधवार को रामनिवास पांच साल के बेटे नवनीत कुमार को पैतृक गांव बल्लपुर कुदरकोट से दिबियापुर बाइक से ले जा रहे थे। कैथावा मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में रामनिवास व नवनीत कुमार सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया नवनीत के सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। रामनिवास के हाथ व पैरों में चोटें आईं। चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया। वहीं हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनीत एनटीपीसी दिबियापुर स्थित सेंट जोसेफ में केजी वन का छात्र था। सूचना पर पहुंचे सीओे सुभाष अत्री, बेला थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed