फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   tractor killed Bike rider

बाइक सवार को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

Tue, 23 May 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 23 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
tractor killed Bike rider
मौके जाम को खुलवाने को आक्रोशित लोगों को समझाती - फोटो : amar ujala
बाइक से मासूम को दवा दिलाकर घर लौट रहे एक युवक को सोमवार रात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस व थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कन्नौज-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया ।  सहायल थाना क्षेत्र के ग्राम सबलपुर निवासी रजनेश (30) पुत्र मोतीलाल सोमवार को अपने तीन साल के मासूम पुत्र कृष्णा को बुखार आने पर दिबियापुर से डाक्टर के क्लीनिक से दवा दिलाने गया था।
विज्ञापन


जहां से बाइक से वह अपने बच्चे के साथ अपने गांव सबलपुर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक सहायल थाना क्षेत्र के गांव अरियारी के पास पहुंची ही थी। तभी दिबियापुर से बेला की तरफ तेज गति से जा रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह बच्चे सहित सड़क पर जा गिरा। गिरते समय उसने बच्चे को तो सुरक्षित बचा लिया। लेकिन हेलमेट न लगे होने के कारण अपने को चोट लगने से नहीं बचा सका।
विज्ञापन


इससे रजनेश सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल होकर तड़पने लगा। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्काल थाना सहायल पुलिस को व एंबुलेंस को सूचना दी लेकिन सूचना के पौन घंटे बाद सहायल थाना पुलिस पहुंची। वहीं एंबुलेंस डेढ़ घंटे बाद भी नहीं पहुंची। तब तक बुरी तरह से तड़प रहे युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पत्नी सोनी व अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने समय से एंबुलेंस न पहुंचने व पुलिस की लेट लतीफी को लेकर कन्नौज-औरैया मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही सहायल थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए थे और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाने के प्रयास में लगे थे।  हेलमेट नहीं लगाए था जिससे सिर पर अधिक चोट आई। अगर हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed