{"_id":"576d7f7c4f1c1bef58b494af","slug":"threatening-murder-victim","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को धमका रहे हत्यारोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़ित को धमका रहे हत्यारोपी
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 25 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
अजीतमल कोतवाली के गांव बल्लापुर निवासी युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर एक साल पहले हुई भाई की हत्या के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की लापरवाही बताई। उसका कहना है कि हत्यारोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे है।
प्रमोद कुमार पुत्र रामऔतार ने बताया कि 15 मई 2015 को गांव के कुछ लोगों ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। जिसमें कोतवाली अजीतमल में मुकदमा भी दर्ज है। एक साल बाद भी पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। हालात यह हैं कि कार्रवाई न किए जाने का लाभ उठाते हुए हत्यारोपी उनके ऊपर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कराए जाने की मांग की है। कोतवाली पुलिस को आवश्यक कदम उठाने के लिए निर्देशित करने की गुहार भी लगाई है।