फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The villagers rushed to the house and plundered one and a half lakhs.

घर में घुसे बदमाशों ने बालिका को तमंचा अड़ाकर डेढ़ लाख लूटे

Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 08 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
The villagers rushed to the house and plundered one and a half lakhs.
मामला दर्ज कराने के लिए भतीजे संग तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचीं संगीता। - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भीखापुर में गुरुवार रात मकान में घुसे बदमाशों ने बालिका को तमंचा अड़ाकर नगदी सहित डेढ़ लाख के जेवरात लूट लिए। घटना के दौरान बालिका की मां पड़ोस में रहने वाली रिश्तेदार के घर गई थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ग्राम भीखापुर निवासी संगीता पत्नी गजेंद्र सिंह गुरुवार रात करीब 10 बजे पड़ोस में रहने वाली अपनी बुआ लीलावती के यहां गई थी। घर में उनकी नौ साल की बेटी नैंसी थी। इसी दौरान बदमाश घर में घुसे और नैंसी को तमंचा लगा कर चुप करा दिया इसके बाद घर में रखा 4500 रुपयाऔर करीब डेढ़ लाख का जेवर चुरा लिया।
विज्ञापन


बदमाशों के जाने के बाद नैंसी ने शोर मचाया तो संगीता दौड़ कर घर आई। इस दौरान आसपास के लोग भी जुट गए। उसने रात में ही यूपी 100 पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। शुक्रवार को संगीता ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि लड़की ने घर में घुसने वाले एक व्यक्ति को पहचान लिया है और वह गांव का ही रहने वाला है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed