{"_id":"5a05e17f4f1c1b97678ba907","slug":"the-thieves-crossed-a-million-goods-including-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंध लगाकर चोरों ने नगदी समेत दस लाख का माल पार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंध लगाकर चोरों ने नगदी समेत दस लाख का माल पार किया
अमर उजाला, औरैया
Updated Fri, 10 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
टूटी हुई सेफ दिखाता गृहस्वामी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर बाजार में सांसद देवेंद्र सिंह भोले के पड़ोस में रिटायर्ड बाबू के घर में सेंध लगाकर चोरों ने नगदी-जेवर सहित दस लाख का सामान चोरी कर लिया। वारदात के वक्त घर के सभी लोग दूसरी मंजिल में सो रहे थे। सुबह जागने पर चोरी का पता चला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित ने मंगलपुर थाने में तहरीर दी है।
कस्बा के नहर बाजार लहरापुर रोड निवासी राम रतन इंटर कालेज के रिटायर्ड बड़े बाबू कृष्ण गोपाल गुप्ता का मकान है। कृष्ण गोपाल गुप्ता गुरुवार को दवा लेने औरैया गए थे। वे औरैया में ही छोटे बेटे के घर में रुक गए। घर में बड़ा बेटा अश्वनी कुमार व बहू सविता बच्चों के साथ दूसरी मंजिल के आगे कमरे लेटे थे। रात में ही चोर घर के पीछे से सेंध लगाकर दाखिल हुए।
अलग-अलग कमरों में रखी सेफ को तोड़ दिया और उसमें रखे करीब सात लाख से अधिक के जेवरात, चांदी की थाली कटोरी गिलास सहित 61 हजार रुपये व दुकान का रखा सामान चुरा लिया। सुबह जब घर के लोग जागे तो सामान बिखरा देखा। मोहल्ले वालों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि चोर करीब दस लाख का माल समेट ले गए हैं। घटना अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के मकान के बगल वाले घर की है। सूचना पर यूपी 100 मौके पर पहुंच गई। इसके बाद चौकी कंचौसी प्रभारी सोमेंद सिंह स्टाफ के साथ पहुंचे। मंगलपुर थाने के एसओ अनूप कुमार व फोरेंसिक टीम ने जांच कर नमूना लिए। लोगों ने बताया कि कुछ दूर पर ही रामलीला हो रही थी। उसकी आवाज के कारण आहट नहीं मिल सकी। पीड़ित ने तहरीर दी है।