{"_id":"58b464d94f1c1bbd56831e4c","slug":"the-report-on-dowry-laws","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट
auraiya,amar ujala beauro
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककोर में एक विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिलने के मामले में मृतका के पिता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें दो जेठ-जेठानी और सास को नामजद किया है। सीओ औरैया कुलदीप कुकरेती ने भी दिबियापुर थाने पहुंचकर मामले में पूछताछ की।
सुजानपुर दिबियापुर निवासी संतोष कुमार पुत्र श्यामलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसने बेटी आरती (22) की शादी डाक वाहक जिला मुख्यालय औरैया चंद्रप्रकाश के पुत्र अभिताब के साथ वर्ष 2014 में की थी। शादी के बाद से ही ससुराली उसकी बेटी को सोने की जंजीर एवं बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। रविवार को आरती के जेठ महेंद्र का फोन आया कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे। यहां आरती का शव फांसी पर लटका मिला।
आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर जेठ महेंद्र, जेठ इंद्रप्रकाश, जेठानी सरिता, सास श्यामादेवी एवं महेंद्र की पत्नी ने उसकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर दी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मृतका के ससुरालियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ कुलदीप कुकरेती ने थाने एवं घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।