फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The father-in-law killed by the beating of the daughter-in-law

बहू के मायके वालों की पिटाई से ससुर की मौत

Mon, 13 Nov 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया Updated Mon, 13 Nov 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
The father-in-law killed by the beating of the daughter-in-law
अस्पताल में बेसुध मृतक की बहू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोतवाली अंतर्गत विकास कालोनी में सोमवार को पति-पत्नी में समझौते के दौरान बवाल हो गया। वीडियो बनाने से मना करने पर मारपीट हो गई। महिला के मायके वालों की पिटाई से ससुर की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो मायके वाले फरार हो गए। सूचना पर एएसपी, सीओ तथा कोतवाल पहुंच गए और मायके पक्ष के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


कस्बे के ब्लाक रोड निवासी सोबरन लाल के छोटे पुत्र उदय प्रताप की शादी 30 फरवरी 2016 को क्षेत्र के खेतूपुर निवासी मूंगा राम की पुत्री सलोनी के साथ हुई थी। उदय प्रताप कोई काम नहीं करता है। खेती मजदूरी में ही कभी कभी पिता के साथ हाथ बंटाकर जीवन यापन करता है। शादी के बाद से ही काम न करने के कारण पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता है। दोनों के एक साल का बेटा भी है। रविवार को भी किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी सलोनी ने अपने मायके वालों को झगड़े की सूचना दी।
विज्ञापन


सुबह मायके पक्ष के लोगों ने विकास कालोनी बाबरपुर में रिश्तेदार विद्या सागर के यहां पंचायत लगाई। कई घंटे तक सुलह की कोशिश चलती रही, तभी वहां सलोनी के परिवार का कोई युवक पंचायत का वीडियो बनाने लगा। इस पर सोबरन ने मना किया तो सलोनी के पक्ष के लोग सोबरन के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद उदय के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले सोबरन मरणासन्न हो गया था। आनन फानन परिजन व पुलिस घायल सोबरन को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर लगते ही अस्पताल में लोगों का हुजूम पहुंच गया। मृतक के परिजन आक्रोशित हो उठे तभी मायके वाले फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एएसपी आरके सक्सेना व सीओ लालता प्रसाद मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कोतवाली में जमावड़ा लगा रहा। सीओ लालता प्रसाद ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पुलिस ने सलोनी और उसके मायके पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।

पहले भी कई बार हुआ पति-पत्नी में विवाद
उदय प्रताप और उसकी पत्नी सलोनी का शादी के बाद डेढ़ साल में कई बार विवाद हो चुका है। मामला थाने भी पहुंचा लेकिन हर बाद संभ्रांत लोगों के सामने समझौता हो जाता था। बताते हैं कि विवाद में एक बार उदय ने डाई पीने की कोशिश की थी। परिजन बताते हैं कि शादी के बाद से ही दोनों में नही बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed