{"_id":"5bc0e6c0bdec2269c41f3c3e","slug":"the-death-of-the-girl-by-closing-the-mound","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीला धंसने से बालिका की दबकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीला धंसने से बालिका की दबकर मौत
auraiya
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
मृतका बुलबुल फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव सरायपुख्ता में शुक्रवार को दोपहर मिट्टी खोदने गई एक बालिका की टीला धसकने से मिट्टी में दबकर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी काफी देर बाद हो सकी क्योंकि किशोरी घर से अकेली गई थी। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो लोग वहां पहुंचे और उसको बाहर निकाला तो वह बेजान हो चुकी थी।
गांव के रोजगार सेवक निशु सेंगर ने बताया कि बुलबुल (13) पुत्री चंद्र प्रकाश दोहरे निवासी सरायपुख्ता दिन के 12 बजे के करीब गांव के बाहर अकेली घर की लिपाई के लिए पीली मिट्टी लेने गई थी। जहां टीला धसकने से वह उसमें दब गई। घटना की जानकारी काफी देर बाद हो सकी तब तक उसने दम तोड़ दिया। उसके अनुसार बुलबुल रामगढ़ स्थित सुंदर सिंह इंटर कालेज में कक्षा सात की छात्रा थी। वह चार बहनों व एक भाई में सबसे छोटी थी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी।