फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The car gets trunks, fired jam

युवक को कार ने रौंदा , लगाया जाम

Sun, 02 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 02 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
The car gets trunks, fired jam
फाइल फोटो संदीप कुमार। - फोटो : amar ujala
 कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर गांव हाईवे पर शनिवार देर रात कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसके कारण मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


भीखेपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार गुप्ता का पुत्र संदीप गुप्ता उर्फ  कल्लू (24) शनिवार रात लगभग 10 बजे हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा पर खाना खाने जा रहा था। सड़क पार करते समय इटावा की तरफ  से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 2 को जाम कर दिया।
विज्ञापन


सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया तब जाकर जाम खुल सका। लगभग आधा घंटे तक चले जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। पिता राजेंद्र कुमार ने कार चालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed