फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The brother of the pradhan complaint against six people

प्रधान के भाई ने छह लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया Updated Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
The brother of the pradhan complaint against six people
अंबेडकरनगर में पशु तस्करों के पथराव से क्षतिग्रस्त हुई महरुआ थाने की जीप - फोटो : अमर उजाला

औरैया। चार दिन पहले नंदपुर गांव में हुए गोली कांड में गोली लगने से घायल प्रधान के भाई ने छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस घटना में गोली मारने वाले युवक की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदपुर में नौ जून को जरूहौलिया की मडैयां तिराहे पर पुरूषोत्तमपुर जाते समय ग्राम प्रधान बदन सिंह के भाई बलवीर सिंह निवासी नंदपुर को राम सिंह (25) ने गोली मार दी थी। इससे वह घायल हो गया था। घटना के दौरान ग्रामीणों ने गोली मारकर भाग रहे राम सिंह को पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन


दूसरे दिन राम सिंह उर्फ रामऔतार की अस्पताल में मौत हो गई। मामले में रामऔतार की पत्नी ज्ञानवती ने 10 जून को कोतवाली में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पति की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पुलिस ने एक नामजद आरोपी मुरारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रविवार देर रात गोलीकांड में घायल हुए युवक बलवीर ने कोतवाली पुलिस को हत्या का प्रयास करने के आरोप में छह लोगों की नामजद तहरीर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में बलवीर ने राम सिंह पुत्र रामअवतार निवासी किशनपुर की मड़ैयां, राम सिंह के बहनोई सुभाष पुत्र हरी नारायण निवासी पुरावली जिला इटावा, दीवान सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी नंदगांव, वीरेंद सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी किशनपुर की मड़ैया, सत्य किशोर पुत्र विश्वनाथ निवासी क्योंटरा को नामजद किया।


तहरीर में बताया कि उक्त लोगों ने असलहों से लैस होकर जमीन के विवाद में उसको तमंचे से पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार चांदनी नर्सिंग होम कानपुर में चल रहा है। वादी के चाचा मुंशीलाल पुत्र शिवदयाल की ओर से उक्त प्रार्थना पत्र कोतवाली में दाखिल किया गया है। मामले में कोतवाली प्रभारी नन्हें लाल यादव ने बताया कि जिन छह लोगों के नाम दर्ज कराए गए हैं। उनकी तहकीकात की जा रही है कि घटना के दिन वह मौके पर मौजूद थे भी या नहीं। फिलहाल जांच जारी है। अभी दूसरे पक्ष से किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed