फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The body of the missing man found lying in the well for four days

चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में पड़ा मिला

Tue, 25 Jul 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Tue, 25 Jul 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing man found lying in the well for four days
लालू की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
चार दिन से लापता युवक का शव मंगलवार को गांव बाहर कुएं में पड़ा मिला। कुएं में शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मशक्कत कर शव बाहर निकलवाया गया। परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।  बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रामपुर वामपुर निवासी लालू प्रसाद (35) पुत्र रामफ ल शुक्रवार शाम लकड़ी आदि बीनने चला गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां भी पता किया मगर कुछ जानकारी नहीं मिली। परिजन युवक की तलाश कर ही रहे थे कि मंगलवार को गांव के बाहर कुएं में बदबू आने पर ग्रामीणों ने झांक कर देखा तो उसमें लालू का शव पड़ा था। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि युवक की कुएं में गिरने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed