{"_id":"57f54c104f1c1b940a2708c2","slug":"the-bodies-of-men-and-women-at-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग जगह मिले महिला-पुरुष के शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग जगह मिले महिला-पुरुष के शव
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कान्फ्रेंस के नेता की हत्या
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना और फंफूद थाना क्षेत्रों में एक महिला और युवक का शव खेत और झाड़ियों में पड़ा मिला। महिला तीन दिन से घर से लापता थी तो युवक दो दिनों से लापता था। इलाकाई लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बिधूना के नौगवां गांव निवासी कमलेश कुमारी(45) पत्नी नायक सिंह रविवार को घर से किसी बात पर नाराज होकर चली गई थी। उसके बाद उसका पति तलाश कर रहा था। आज निकट के गांव बड़े पुर्वा में एक खेत में महिला का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पहुंच गई। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कोतवाल एफएस जाफरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नही दी है।
उधर फफूंद के ग्राम जसा का पुर्वा निवासी विशनू दयाल उर्फ लल्लू (45) का शव थाना पुलिस ने गांव के पास ही झाड़ियों से बरामद किया। इस संबंध में थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि उक्त युवक का अपनी पत्नी से शराब की लत को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। दो दिन पहले सोमवार को भी झगड़ा हुआ था। जिस पर वह जहर खाने की बात कहकर घर से चला गया था। थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि मृतक का शरीर पूरी तरह से नीला दिख रहा है। इससे जहर खाने की संभावना हो सकती है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सब कुछ साफ होगा। परिजनों ने भी अभी कोई तहरीर नही दी है।