फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Teenager's merchandising uproar

किशोरी की खरीद- फरोख्त को लेकर हंगामा, चार महिलाएं हिरासत में

Sat, 20 Aug 2016 11:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 20 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Teenager's merchandising uproar
हाईवे पर बबाल कर रही महिलाओं को थाने ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी आवास के पास स्थित कांशीराम कालोनी निवासी किशोरी को उसकी ही रिश्तेदार महिला ने एक विकलांग के हाथ बेच दिया। किशोरी किसी तरह विकलांग के घर से भाग निकली। शनिवार को उसे दोबारा ले जाने के लिए विकलांग युवक के परिवार की महिलाएं कालोनी आ धमकी। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन


एसपी आवास स्थित कांशीराम कालोनी निवासी  किशोरी करीब माहभर पहले गायब हो गई। परिजन उसे ढूंढते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सप्ताहभर पहले वह बदहवासी की स्थिति में घर पहुंची और आपबीती बताई तो परिवार वाले दंग रह गए। किशोरी के मुताबिक कालोनी में ही रहने वाली उसकी रिश्तेदार ने उसे फफूंद निवासी विकलांग के हाथों 50 हजार में बेंच दिया। इसके बाद विकलांग युवक  के परिवार के लोग उसे प्रताड़ित करते रहे और दबाव बनाकर उससे शादी करवा दी। शादी के बाद उसका शोषण होता रहा। उसने कई बार भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाई। किशोरी का पिता भी विकलांग है। ऐसे में बेटी के मिल जाने पर इन लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
विज्ञापन


शनिवार को किशोरी को खरीदने वाले युवक के परिवार की चार महिलाएं कांशीराम कालोनी आ धमकी। इन महिलाओं ने किशोरी और उसकी मां को पीटना शुरू किया। महिलाओं की दलील थी कि उनके पैसे लौटाए जाएं अथवा किशोरी को साथ भेजा जाए। मां-बेटी की पुकार सुन कर कालोनी के तमाम लोग इकट्ठा हो गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को पीटने वाली चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। महिला थानाध्यक्ष संगम भदौरिया ने बताया कि चार महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पीड़िता ने खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार हुई महिला की तलाश
पकड़ी गई महिलाओं ने पीड़िता को बेंचने  में मुख्य भूमिका निभाने वाली महिला का नाम पुलिस को बता दिया है। जब पुलिस संबंधित महिला को दबोचने गई तो वह भाग निकली। पुलिस का कहना है कि गायब महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed