{"_id":"57b74ab94f1c1b705e6eca53","slug":"suicide-case-registered-on-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामले में पति पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या मामले में पति पर रिपोर्ट दर्ज
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में तीन लोगों की हत्या के बाद व्यक्ति ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरोत्तमपुर में गुरुवार को एक महिला ने चाकू से लगा रेत कर आत्महत्या कर ली थी। मामले में देर रात मृतका के भाई ने उसके पति के खिलाफ प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पति को जेल भेज दिया है।
बबीना निवासी साधना की शादी औरैया क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद साधना ने अपने पति को छोड़कर गांव के ही शिव नारायन पुत्र लज्जाराम से कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों औरैया के नरोत्तमपुर में रह रहे थे। गुरुवार सुबह लगभग सात बजे शिव नारायन और उसकी पत्नी साधना के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। गुस्से में आकर साधना ने खुद को चाकू मार ली। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
देर रात मृतका के भाई ने शिवनरायन के खिलाफ बहन को प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस ने साधना की छह महीने की बेटी तान्वी को मायके वालों के सुपुर्द कर दिया है।