{"_id":"585d6af74f1c1bfd65e394de","slug":"shutter-cut-a-million-stolen-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटर काटकर एक लाख का सामान चुराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शटर काटकर एक लाख का सामान चुराया
auraiya,amar ujala beauro
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
चोरों की ओर से दुकान के शटर का काटा गया नीचे का हिस्सा दिखाते दुकान मालिक
- फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में गुुरुवार रात चोरों ने हाईवे पर स्थित एक परचून की दुकान का शटर काटकर उसमें रखा सामान पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज करने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार की रात हाईवे किनारे स्थित भाजपा नेता भूरे चौबे के भाई पिंटू चतुर्वेदी की दुकान अनुज किराना स्टोर का देर रात चोरों ने शटर काट दिया। उसमें रखी चीनी, तेल, बीड़ी, रिफाइंड, बिस्कुट, साबुन के गत्त्ते आदि सहित लगभग एक लाख रुपये का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी सुबह दुकान पहुंचने पर हुई। खास बात यह है कि पुलिस की ओर से हाईवे पर पूरी रात सुरक्षा को पिकेट की जीपें दौड़ती रहती हैं। इसके बावजूद चोर अपने मकसद में कामयाब हो गए।
इस मामले में भाजपा नेता भूरे चौबे ने बताया कि बीते तीन अप्रैल को भी इसी दुकान से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बाद में इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा को उनके नंबर पर फोन करके चोरी की घटना की सूचना दी। सूचना पर तुरंत इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। भाजपा नेता ने पुलिस से जल्द से जल्द घटना का खुलासा किए जाने की मांग की है। भाजपा नेता भूरे चौबे ने बताया कि उन्होने कई बार 100 नम्बर डायल करके पुलिस को सूचना देनी चाही मगर फोन नही उठा तब कोतवाल के नम्बर पर काल करके सूचना दी।