फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SDO was accused of manipulating the beaten

एसडीओ पर छेड़खानी का आरोप लगा पीटा

Mon, 20 Feb 2017 11:35 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Mon, 20 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
SDO was accused of manipulating the beaten
Demo Pic
कस्बे में सोमवार शाम बिजली चेकिंग करने गए एसडीओ पर महिलाओं ने वसूली और छेड़खानी का आरोप लगाकर उन्हें पीट दिया। किसी तरह भागकर एसडीओ कोतवाली पहुंचे तो महिलाएं भी पहुंच गई। महिलाओं और एसडीओ ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन


गांधीनगर मोहल्ले में चेकिंग के दौरान महिलाओं ने एसडीओ को जमकर पीटा। मोहल्ले के अन्य लोग जब तक समझ पाते तब तक किसी तरह छूटकर एसडीओ कोतवाली पहुंचे। इधर महिलाएं भी पहुंच गई। मोहल्ले की संगीता यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बिजली कनेक्शन के लिये एसडीओ नीरज गर्ग को पांच हजार रुपये दिए थे। मगर कनेक्शन नही हुआ। सोमवार को जब वह घर पर अकेली थी तभी एसडीओ उसके घर पर आये और कनेक्शन के नाम पर बकाया तीन हजार रुपये की मांग की। उसने पति के घर न होने की बात कही तो एसडीओ घर के अंदर घुस आए।
विज्ञापन


दरवाजे बंद कर अश्लील हरकतें करने लगे। उसने शोर मचाया तो मोहल्ले की कई महिलाएं आ गई। उन्होंने एसडीओ को पीटा। एसडीओ नीरज गर्ग ने भी कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि मोहल्ले में चेकिंग के दौरान अराजकतत्वों ने उसके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया है। कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन एन. चौधरी ने बताया कि उन्हें एसडीओ ने चेकिंग के दौरान मारपीट की बात बताई है। छेड़खानी का मामला संज्ञान में नही है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed