फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   sandesh was strangulation murder

गला दबाकर हुई थी संदेश की हत्या

Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 12 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
sandesh was strangulation murder
Murder
एरवाकटरा में शनिवार को हुई बालक की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें मौत का कारण सांस रुकना आया है। इससे स्पष्ट हो गया है कि बालक की गला दबाकर हत्या की गई है। मौत का कारण तो स्पष्ट हो गया मगर हत्या का कारण अभी भी स्पष्ट नही हो सका है।
विज्ञापन


 मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव अमौहार निवासी नरेंद्र सिंह यादव का 10 वर्षीय पुत्र संदेश अपनी मां के साथ ननिहाल एरवाकटरा के गांव कटईया में आया था। शुक्रवार शाम खेलते हुए अचानक संदेश गायब हो गया और देर रात उसका शव पड़ोस के रिश्तेदार के यहां पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर चोटों के निशान न होने के कारण कुछ लोग हत्या मान रहे थे। रविवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सांस रुकना बताया गया है। जिससे कि स्पष्ट हो गया है कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है। पुलिस ने मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की है। मगर पुलिस हत्या के कारणों को स्पष्ट नही कर पा रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रामलक्ष्मण यादव का कहना है कि पूछताछ और जांच चल रही है। अभी कारण स्पष्ट नही हो पा रहा है। परिवार के लोगो से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed