फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Rs 3.25 lakh stolen from the home of businessman

व्यापारी के घर से 3.25 लाख रुपये चोरी

Sat, 11 Feb 2017 12:10 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 11 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.25 lakh stolen from the home of businessman
चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
कस्बे में एक व्यापारी के घर से चोर 3.25 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर मुनीम को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी अरविंद गुप्ता उर्फ  लल्ली पुत्र बाबू राम साबुन व्यापारी है। इस समय वह होमगंज बाजार औरैया में रह रहे हैं। वह कस्बे में दुकान बंद करके चले आए। एक घर कस्बे में भी है। रात में फोन पर सूचना मिली कि घर का मेन गेट खुला पड़ा है। इस पर व्यापारी ने जाकर देखा तो दो अलमारियों में रखा तगादे का 3.25 लाख रुपये गायब था। इस पर हड़कंप मच गया। अन्य व्यापारी भी जमा हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने व्यापारी के मुनीम जनमेद निवासी हसुलिया को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। इस संबंध में कोतवाल संजय मिश्रा का कहना है कि चोरी की घटना गलत है। जांच में पता चला है कि मुनीम तगादा करके लाया था। उसने व्यापारी को रुपया नही दिया। मांगने पर भी गुमराह किया तो चोरी की घटना बताकर नया मोड़ दिया जा रहा है। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच करके ही कार्रवाई की ज़एगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed