फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Report on dowry harassment including husband on husband

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

Sun, 24 Sep 2017 11:13 PM IST
auraiya
auraiya Updated Sun, 24 Sep 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Report on dowry harassment including husband on husband
demo
दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। मायके वाले पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर भगा दिया। विवाहिता के पिता ने कोतवाली में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस थाने में पति और देवर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



शहर के गोविंद नगर मोहल्ला निवासी बृजकिशोर मिश्रा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसने अपनी पुत्री प्रमिला की शादी 27 अप्रैल 2013 को शहर के मोहल्ला दयालपुर इंडियन आयल पुलिस चौकी के पास निवासी विपिन कुमार त्रिपाठी पुत्र राजमोहन के साथ की थी। आरोप लगाया कि पति विपिन कुमार त्रिपाठी, ससुर राजमोहन त्रिपाठी, सास रानी देवी व देवर नितिन त्रिपाठी दहेज के लिए पुत्री प्रमिला को प्रताड़ित करते हैं। रविवार की सुबह ससुरालीजनों ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। सूचना पर वह व अपने पुत्र आशीष के साथ पहुंचे तो विपिन व उसके भाई नितिन तिवारी ने मारपीट की। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पति व देवर को थाने में बुलाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। देर शाम तक कोतवाली में समझौते का प्रयास चल रहा था।
विज्ञापन



इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed