{"_id":"59fb54224f1c1bcd538bab16","slug":"report-on-attempted-murder-against-nephew-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"भांजे के दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भांजे के दोस्त के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देते कृष्णा देवी का बेटा डा. शांता कुमार एवं रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राणानगर में रहने वाली भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी की मां का गला रेतने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने भांजे के साथ अक्सर उसके घर आने वाले उसके दोस्त को नामजद किया है। पीड़िता उपचार के बाद अपने घर लौट आई है।
सोमवार को राणानगर की प्रकाश कालोनी में रहने वाली कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ बागवानी अधिकारी डा.शांता कुमार द्विवेदी की मां कृष्णा देवी का घर में घुसे युवक ने चाकू से गला रेत दिया था। बुधवार की रात घायल रीजेंसी से उपचार कराने के बाद अपने बेटे डा. शांता कुमार के साथ घर लौटी। कृष्णा देवी ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप लगाया कि फफूंद निवासी उसके रिश्तेदार उमाकांत शुक्ला के पुत्र दीपक के साथ उसका दोस्त दो तीन बार घर आ चुका था। सोमवार को दीपक का दोस्त अकेले घर में आया तो उसे पानी पिलाया। युवक ने दोबारा पानी मांगा तो वह घर के अंदर पानी लेने गई। पीछे से पहुंचे युवक ने पीड़िता का गला दबा लिया। जब वह चिल्लाते हुए घर के बाहर की ओर दौड़ी तो आरोपी ने चाकू से गला रेत दिया। मुहल्ले के लोगों ने देखा कि आरोपी युवक भागते हुए सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग गया। यह बाइक दूसरा युवक लेकर खड़ा था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब पुलिस घर में घुसे युवक एवं बाइक पर सवार उसके साथी की तलाश में जुट गई है।