{"_id":"5aa40d4d4f1c1bc3758b4a68","slug":"putting-a-dent-in-the-post-office-stole-cash-and-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघर में सेंध लगाकर नगदी व कागज चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकघर में सेंध लगाकर नगदी व कागज चुराए
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
सेंध लगाने के बाद तोड़े दरवाजे
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुरुगंज(औरैया)। बिधूना कोतवाली के कस्बा रुरुगंज स्थित उपडाकघर में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाकर हजारों की नगदी व जरूरी कागजात पार दिए। सुबह जब लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस व पोस्टमास्टर को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की।
रुरुगंज कस्बा स्थित उपडाकघर में एक चौकीदार तैनात रहता था। पिछले माह वह सेवानिवृत्त हो गया। जिसके चलते अब कोई भी चौकीदार नहीं रहता। शुक्रवार रात किसी समय चोरों ने डाकघर की पीछे की दीवार में सेंध लगा दी और अंदर घुसकर दरवाजे तोड़ दिए।
विज्ञापन
चोर हजारों की नगदी व जरूरी कागजात चोरी कर ले गए। सुबह जब लोगों ने सेंध लगी देखी तो चोरी की जानकारी हुई। लोगों ने पुलिस व पोस्टमास्टर को सूचना दी।
पोस्टमास्टर सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पोस्टमास्टर ने कितने कि चोरी हुई इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। कहा कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। चौकी इंचार्ज संजय दत्त ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। चोरी का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन