फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Police recovered two trucks looted along with two vicious acts of interstate gang,

पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों समेत लूटे गए दो ट्रक बरामद किए,

Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों समेत लूटे गए दो ट्रक बरामद किए,
पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों समेत लूटे गए दो ट्रक बरामद किए, Updated Tue, 28 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरूहूली में आठ दिन पहले सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले चालक-क्लीनर व उनके साथ हुई ट्रक लूटकांड का सोमवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिरों के अलावा लूट के दो ट्रक भी बरामद किए हैं। पुलिस अब सरगना की तलाश में जुटी है।
सदर कोतवाली में प्रेसवार्ता में एएसपी आरके सक्सेना ने बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान ग्राम जनेतपुर के सामने ओरिएंटल प्लांट के पास संदेह होने पर एक ट्रक को रोका। पुलिस को सामने देख ट्रक में सवार दो युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन दबोच लिए गए। युवकों ने अपने नाम बिरजू शर्मा पुत्र चंदू शर्मा निवासी मरूआतार झुमरी तलैया जिला कोडरमा, झारखंड व सांई विहार, तामेश्वर मंदिर के पास फतेहपुर निवासी ओम प्रकाश बाजपेई पुत्र स्व.रामपाल बाजपेई बताया। दोनों जिस ट्रक में थे वह 19 अगस्त को औरैया के चिरूहूली से लूटा गया था। पूछताछ में पता चला कि इनका एक बहुत बड़ा गिरोह है, जो पश्चिमी बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में लूटपाट की घटनाएं करता है। ये लोग नशीली गोलियों को पानी में मिलाकर ट्रक चालक व क्लीनर को धोखे से पिला देते हैं। उनके बेहोश होने के बाद हाथ पैर बांधकर सड़क किनारे फेंक देते हैं। लूट गए ट्रक को दूसरी जगह ले जाकर उसका सारा सामान दूसरे ट्रक में पलटी कर लिया जाता है।
विज्ञापन


बरामद ट्रक में 24 लाख का माल
एएसपी के मुताबिक पुलिस टीम ने पकड़े गए लुटेरों की निशानदेही पर जब दूसरा ट्रक बरामद किया तो उसमें 680 बोरी विटामिन एंड मिनरल सप्लीमेंट लदा मिला। इस माल की कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरगना की तलाश में जुटी टीमें
सीओ सिटी श्यौदान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना पंजाब निवासी इमरान व झारखंड निवासी पंकज की तलाश शुरू कर दी है। एक टीम पंजाब भेजी गई है। जल्द ही सरगना के पकड़ लिया जाएगा।


इनसेट---
हत्या, डकैती, जहरखुरानी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज
इंस्पेक्टर कोतवाली विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नशीला पदार्थ खिलाकर सड़क किनारे फेंके गए चालक जयलाल की 26 अगस्त को इलाज के दौरान सैफई में मौत हो गई थी। ऐसे में अब पकड़े गए शातिरों पर हत्या का भी मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा डकैती, दस्यु प्रभावित, जहर खुरानी की धाराएं भी लगाई गई हैं। पकड़ा गया बिरजू शर्मा तीन माह पहले झारखंड में किसी मामले में जेल से छूटा था। दूसरा आरोपी ओम प्रकाश बाजपेई का मुख्य काम चोरी के माल को ठिकाने लगाने का था। ट्रक लूूटकांड में ट्रक मालिक वासुदेव प्रसाद निवासी खेमा शाहू झारखंड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed