{"_id":"59d288c54f1c1b7a548b558a","slug":"police-has-not-arrived-even-after-the-dead-body-of-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव की सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस
औरैया
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में सोमवार दोपहर युवती का शव देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पानी के बहाव में शव झींझक की ओर बह गया। लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे नहर में एक युवती (करीब बीस साल) का शव पानी में बहता दिखाई पड़ा। शरीर पर चोट के निशान थे। उसके शरीर पर काली जींस व सफेद छींटदार शर्ट थी। लोगों ने इसकी सूचना चौकी कंचौसी व मंगलपुर पुलिस दोनों को दी। मगर एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद पानी के बहाव में शव झींझक की तरफ बह गया। लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि युवती की हत्या कर शव नहर में फेंका गया है। शव दिबियापुर की तरफ से बहते हुए कंचौसी तक पहुंचा था। जिसको न ही दिबियापुर पुलिस ने निकाला और न ही कंचौसी पुलिस ने। दिबियापुर थानाध्यक्ष मदन लाल गुप्ता ने सूचना से इनकार किया है।