फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Petitioner beaten to death

पैमाइश करने गए लेखपाल को पीटा

Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 26 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Petitioner beaten to death
पीटा - फोटो : Demo Pic
तहसील दिवस की शिकायत पर जमीन की पैमाइश करने ब्यौरा नवलपुर गांव पहुंचे लेखपाल की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। लेखपाल ने दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।  पिछले सप्ताह मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में ब्यौरा नवलपुर निवासी बालेश्वर दयाल ने जमीन के विवाद के निस्तारण की मांग की थी।
विज्ञापन


इस पर एसडीएम ने लेखपाल से जमीन की पैमाइश के निर्देश दिए थे। इसकी पैमाइश के लिये सोमवार को लेखपाल स्वदेश कुमार श्रीवास्तव जरीब आदि सामान लेकर गांव पहुंचे। जब वह पैमाइश कर रहे थे। उसी समय शिकायत करने वाले बालेश्वर दयाल के पुत्र अनिल कुमार व रामशंकर के पुत्र कैलाश ने मन मुताबिक पैमाइश करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


लेखपाल ने मन मुताबिक पैमाइश करने से इनकार कर दिया। इस पर वे लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लेखपाल को लाठी डंडे से पीट दिया। शोर सुन ग्रामीण व अन्य लोग दौड़े और लेखपाल को बचाया।  पीड़ित लेखपाल ने कोतवाली अजीतमल में अनिल और कैलाश के खिलाफ  तहरीर दी है। कोतवाल जितेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed