फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   On the demand side, attacking the procession

साइड मांगने पर बारातियों पर हमला बोला

Wed, 16 Nov 2016 11:37 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Wed, 16 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
On the demand side, attacking the procession
घटना में टूटे कार के शीशे - फोटो : अमर उजाला
 दिबियापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढिकियापुर जा रही बारात को रास्ते में आटो सवार डेढ़ दर्जन बदमाशों ने रोक कर चालक का सिर फोड़ दिया। बारातियों से नगदी और जेवरात लूट लिए। पीड़ितों ने दिबियापुर थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मारपीट करने वालों की तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पीड़ित बाराती अरविंद कुमार ने बताया कि वह लड़के का बहनोई है। बुधवार रात लगभग 8:30 बजे दो कार से बारात लेकर लवेदी से कंचौसी क्षेत्र स्थित ग्राम ढिकियापुर में मांगेलाल के घर जा रहे थे। बारात की दोनों कार कंचौसी मार्ग पर स्थित बरमदेव बंबा के पास पहुंची। आगे चल रहे आटो चालक से उन्होंने साइड मांगी तो वह मारपीट पर उतारु हो गया। आटो सवार पंद्रह लोगों ने उनकी दोनों कार रोक ली। एक कार के चालक अनिल सिंह राजावत का सिर फोड़ दिया। बारातियाें ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने दोनों कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन


बारातियों के जेवरात व नगदी आदि भी लूट कर ले गए।घायल कार चालक अनिल सिंह ने बताया कि कंचौसी मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर तक उसके आगे चल रहे आटो चालक ने साइड नहीं दिया। इस दौरान लगातार वह हार्न बजाता रहा। इस मामले में दिबियापुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। बल्कि गाड़ियों को साइड न देने के चलते मारपीट है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं बारातियों से मारपीट होने की खबर लड़की पक्ष को मिलते ही वहां हडकंप मच गया है। लड़की पक्ष के लोग भी दिबियापुर थाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed