{"_id":"57af68f24f1c1bc530ee4875","slug":"on-fare-demand-beaten-conductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराया मांगने पर दबंगों ने बस कंडक्टर को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किराया मांगने पर दबंगों ने बस कंडक्टर को धुना
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
नोएडा से इलाहाबाद और लखनऊ तक चलेंगी एसी बसें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंडक्टर के किराया मांगने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इन्होंने बस के शीशे फोड़ दिए। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट करने के बाद दबंग फरार हो गए। कंडक्टर ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बिधूना-भरथना रोड पर प्राइवेट बस पर नगला घासी निवासी भुवनेश कुमार कंडक्टर हैं। शनिवार को बस बिधूना से भरथना जा रही थी। रास्ते में बस में चार युवक सवार हो गए। कंडक्टर के किराया मांगने पर यह गालियां देने लगे। विवाद बढ़ने पर यह कंडक्टर को पीटने लगे। चालक ने बस रोकी तो इन्होंने कंडक्टर को बस से उतार लिया। इसके बाद लाठी डंडों से पीट दिया। इन्हाेंने डंडों से बस के शीशे फोड़ दिए। मारपीट कर चारो युवक मौके से फरार हो गए। कोतवाली पहुंचकर भुवनेश ने श्रवण कुमार, शिवा पुत्रगण शिवपाल, कन्हैया, वीरू पुत्रगण जमादार निवासी वैवाह के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।