{"_id":"587123444f1c1b005215c8b0","slug":"mysterious-circumstances-woman-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 07 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
जानकारी देती मृतका की बेटी दीप्ति साथ में छोटी बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मुड़ैना रामदत्त में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में ससुर व देवर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उत्पीड़न से तंग आकर बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से ससुर व देवर मौके से फरार हैं।
गांव मुडै़ना रामदत्त निवासी राबिंद्री देवी (28) पत्नी धर्मेंद्र कुमार की शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी के मायके पहुंचे पिता दीन दयाल निवासी रामपुर बैहारी ने बताया कि बेटी राबिंद्री की शादी सात साल पहले बिंद किशोर के पुत्र धर्मेंद्र से की थी। धर्मेंद्र दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। शुक्रवार रात लगभग तीन बजे पुत्री के देवर बबलू पुत्र बिंद किशोर ने फोन कर पुत्री की मौत की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो पुत्री की मौत हो चुकी थी। जमीन पर चूड़ियां टूटी पड़ी थीं। इस पर यूपी 100 को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए ससुर बिंद किशोर व देवर बबलू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वहीं घटना के बाद से बिंद किशोर व देवर घर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
दीवार की ईंटें हटाई गईं
रबिंद्री देवी शुक्रवार रात घर के कमरे में दरवाजा बंद कर सो रही थीं। हत्या करने वाले ने कमरे में जाने के लिए दीवार की ईंटें हटाकर अंदर जाने के लिए जगह बनाई। कमरे में मृतका से जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया। इसमें सफल न होने पर हत्या कर दी गई।
बेटी ने चाचा पर लगाया आरोप
पूछताछ के दौरान थाना पुलिस को मृतका की तीन साल की बेटी दीप्ति ने चाचा बबलू के मां की हत्या करने की बात बताई है। उसने बताया कि मम्मी को चच्चू ने मारा है।
आत्महत्या बता रही पुलिस
थानाध्यक्ष फफूंद देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर देवर व ससुर के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक मृतका के गले में साड़ी का फंदा लगा हुआ था। इस पर आत्महत्या प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।