{"_id":"57cb14334f1c1bd11f2cb751","slug":"murder-accused-arrested-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन साल से फरार हत्यारोपी गिरफ्तार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 03 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
uma kansal murder
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में कंचौसी में अपने ताऊ की हत्या करने का आरोपी बिधूना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी तीन साल से फरार था। उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।
2013 में कंचौसी में रमेश चंद्र की हत्या हुई थी। जमीन के लिए हुई इस हत्या में मृतक रमेश चंद्र के भतीजे राजीव कुमार पालीवाल को नामजद किया गया था। घटना के बाद से हत्यारोपी फरार चल रहा था। बीती शाम बिधूना कोतवाल विक्रमाजीत सिंह व एसओजी प्रभारी संतोष ने सूचना मिलने पर संयुक्त रुप से कस्बे के दुर्गा मंदिर के पास छापामार आरोपी राजीव पालीवाल को गिरफ्तार कर लिया। बिधूना कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तीन साल से फरार था। पुलिस ने इस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।