फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing man's body was found two days, accused of murder

दो दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या का आरोप

Sun, 18 Dec 2016 12:22 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 18 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Missing man's body was found two days, accused of murder
मृतक मनोज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव बढ़िन में दो दिन से लापता युवक का शव शनिवार को गांव के  बाहर नाले के पास मिला है। मृतक के भाई ने हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बढ़िन गांव निवासी मनोज उर्फ बब्लू तिवारी(35) पुत्र जगदीश घर से15 दिसंबर की शाम निकला था। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। उसके भाई अशोक ने एरवाकटरा थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। शनिवार सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर नाले के किनारे मनोज का शव मिला। इस पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। मनोज के गले के पास चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

नाले के पास से खाली क्वार्टर व चप्पल बरामद हुई हैं। इस पर उसके भाई अशोक कुमार ने हत्या कर शव फेकने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष शिवकुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की बात स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed