फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mischief with teenager taking medicines

दवा लेने गई किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 03 May 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 03 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Mischief with teenager taking medicines
gangrape
बीमार भाई के लिए दवा लेने गई किशोरी को मोहल्ले के ही एक युवक ने दबोच लिया। युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। किशोरी बारात घर में अर्द्धनग्न अवस्था में बेहोश मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी भाग गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को करीब तीन बजे बीमार भाई के लिए दवा लेने बाजार गई थी।
विज्ञापन


काफ ी समय तक वह घर नहीं पहुंची। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तभी सूचना मिली कि उनकी पुत्री सब्जी मंडी स्थित बारात घर में बेहोशी की हालत में पड़ी है। आनन फानन में परिजन बारात घर पहुंचे। यहां बेटी की हालत देख वह सन्न रह गए। परिजनों ने यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घटना की तहरीर पीड़िता के पिता ने मोहल्ले के ही एक युवक के खिलाफ दी है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो अलग-अलग  टीमें भेजी गई हैं। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed