{"_id":"5b898ace42c7924671664ceb","slug":"masked-crooks-bikes-and-cash-looters","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
नकाबपोश बदमाशों ने बाइक और नगदी लूटी
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सबलपुर मोड़ के पास बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर एक व्यक्ति से बाइक, नगदी और अन्य सामान लूट गए। उसे खेत में फेंक दिया। कोतवाली पहुंचे पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
एसपी आवास औरैया स्थित कांशीराम कालोनी निवासी मो. साबिर पुत्र मो. हवलदार अपने रिस्तेदार को छोड़ने 28 अगस्त को इंद्रावखी गया था। गुरुवार की रात वह आठ बजे सबलपुर होते हुए औरैया जा रहा था। तभी रास्ते में सबलपुर मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करके रोक लिया। उसे तमंचा दिखाकर चेहरे पर अंगौछा से बांध दिया। जेब मे पड़े पर्स में रखे 1800 रुपये, अन्य सामान और बाइक लूट लिया। उसे पास के खेत में फेंककर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित से चोरी का प्रार्थना पत्र लिखवाकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।