फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Married was swinging on Fnde

फंद पर झूलती मिली विवाहिता

Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 26 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Married was swinging on Fnde
पुलिस को जानकारी देता मृतका का पिता - फोटो : अमर उजाला
ककोर स्थित कलेक्ट्रेट कर्मचारी आवास पर रविवार शाम एक महिला फंदे पर झूलती मिली। इससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता ने दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन


रविवार शाम कलक्ट्रेट में डाक वाहक के रुप में तैनात चंद्रप्रताप के बेटे अभिताब की पत्नी आरती (22) का शव कमरे में फंदे पर झूलता मिला। चंद्रप्रताप के बड़े लड़के ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। कालोनी में लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका के पिता संतोष कुमार पुत्र श्यामलाल निवासी सुजानपुर दिबियापुर ने बताया कि उसने पुत्री आरती (22) की शादी अभिताब सिंह पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी औनानी चकरनगर इटावा हाल निवासी आवास कालोनी ककोर के साथ 8 मई 2014 में की थी।
विज्ञापन


ससुरालीजन शादी के बाद से ही दहेज में सोने की जंजीर और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। उसने असमर्थता जताई तो ससुरालीजन उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगे। रविवार को बेटी के जेठ महेंद्र ने शाम लगभग चार बजे सूचना दी कि आरती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता का आरोप है कि जेठ महेंद्र सिह, जेठ इंद्रप्रकाश, जेठानी सरिता, सास श्यामादेवी एवं महेंद्र की पत्नी ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी है। बताया उनका दामाद अभिताब पंजाब में नौकरी करता है। जबकि ससुर चंद्रप्रकाश डाक लेकर लखनऊ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका की एक पुत्री लगभग डेढ़ वर्षीय आशिकी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल जेठ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed