फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The second marriage by fraud, now for dowry

धोखा देकर की दूसरी शादी अब दहेज के लिए निकाला

Tue, 16 Jan 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया Updated Tue, 16 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
The second marriage by fraud, now for dowry
marriage line - फोटो : प्रत‌िकात्मक

बिधूना(औरैया)।  शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इससे पहले पति एक और शादी कर चुका था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के डोडापुर  गांव निवासी आरोही उर्फ सोनम पुत्री रामलखन तिवारी ने कोतवाली बिधूना में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 16 फ रवरी 2017 को आशीष शुक्ला पुत्र बाबूप्रसाद शुक्ला निवासी सेक्टर ए अलीगंज लखनऊ के साथ हुई थी।
विज्ञापन


जब वह ससुराल लखनऊ पहुंची तो पता चला कि पति आशीष शुक्ला की पहले निधि नाम की लड़की के साथ शादी हो चुकी है। उसको उन्होंने तलाक भी नहीं दिया है।

ससुराल में सास मिथलेश शुक्ला, ससुर राजीव शुक्ला, जेठ मनीश शुक्ला पति आशीष शुक्ला आए दिन उत्पीड़न करने लगे और दहेज की मांग कर मारपीट करने लगे।

जब विरोध किया तो घर से निकाल दिया। कोतवाल अखिलेश ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति, सास,ससुर और जेठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed