फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Lvi shed tears in memory of family members

लवी की याद में आंसू बहा रहे परिजन

Tue, 29 Mar 2016 11:07 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Tue, 29 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Lvi shed tears in memory of family members
लवी की याद में ठंडा पड़ा घर का चूल्हा लवी की याद में आंसू बहा रहे परिजन - फोटो : amar ujala beuro
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लोहियापुर में 29 दिन पहले गायब हुई छह वर्षीय बच्ची का पता लगाने में पुलिस अभी तक असफल है। पुलिस उसका पता लगाने के लिए काफी प्रयास कर रही है लेकिन नतीजा शून्य है। लवी की याद में परिजन महीने भर से आंसू बहा रहे हैं।
विज्ञापन


आखिर 29 दिन से लापता लवी कहां है। वह अब इस दुनिया में है भी या नहीं। अब उसके परिजनों को यही चिंता सता रही है। अभी तक पुलिस लवी को तलाशने के लिए मेहनत कर रही थी, लेकिन पुलिस की शिथिलता ने उसके परिजनों को निराश कर दिया है। लापता लवी की याद में परिजन की रातों की नींद उड़ गई है। लापता लवी के बाबा गोरेलाल का कहना है कि जब भी वह सूना आंगन देखते हैं तो उनके आंसू बहने लगते हैं।
विज्ञापन


लवी उनसे बहुत प्यार करती थी। 29 दिन बाद भी लवी का कोई सुराग न मिलने से परिजन न्याय के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है वैसे-वैसे पुलिस की कार्रवाई ढीली पड़ती जा रही है। तीन मार्च से गायब लवी को तलाशने के लिए पुलिस लोहियापुर निवासी चंदन से कभी-कभार पूछताछ कर लेती है। वहीं पिता चंदन कुमार का कहना है कि अब हमें यह चिंता सताने लगी है कि बिटिया इस दुनिया में है या नहीं। पुलिस भी ढिलाई कर रही है। मामले में एएसपी विपुल कुमार का कहना है कि छह वर्षीय बालिका के लापता होने की खबर मिलने के बाद से पुलिस छानबीन में जुटी है। कुछ पुख्ता सुबूत मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

                             
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed