फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Looted 11 thousand rupees by browning of elderly

तमंचा लगाकर अधेड़ से लूटे 11 हजार रुपये

Wed, 20 Jul 2016 10:59 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 20 Jul 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Looted 11 thousand rupees by browning of elderly
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार दो युवकों ने अधेड़ को इकदिल तक लिफ्ट देने के नाम पर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद ग्राम मधुपुर के पास मारपीट कर उससे 11 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवकों को खोजने की कोशिश की पर वह भाग निकले।
विज्ञापन


बुधवार सुबह लगभग 11 बजे जालौन चौराहे पर अंगद सिंह (52) पुत्र परमानंद निवासी गोहन जिला जालौन ब्लैक सिक्योरिटी में फील्ड आफीसर के पद पर ड्यूटी करके इकदिल जाने के लिए किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसके पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और उन्होंने अंगन सिंह से शिकोहाबाद का रास्ता पूछा। इस पर रास्ता बताने के लिए अंगद सिंह ने उससे बाइक पर लिफ्ट देने को कहा। जिस पर उक्त युवकों ने अंगद सिंह को बीच में बिठा लिया।
विज्ञापन


बदमाशों ने मधुपुर गांव के पास बाइक रोककर तमंचे के बल पर अंगद सिंह के पास जेब में रखे 11 हजार रुपये लूट कर मारपीट करने के बाद भाग गए। पीड़ित ने घायलावस्था में कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद कोतवाली पुलिस ने नहर के पास युवकों की खोजबीन की। लेकिन दोनों युवक वहां से फरार हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed