फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Locking the house lock, cash and cash theft

बंद घर का ताला तोड़ा, नगदी व जेवर चोरी

Tue, 25 Apr 2017 11:45 PM IST
औरैया
औरैया Updated Tue, 25 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Locking the house lock, cash and cash theft
बिखरा सामान दिखाती गृहस्वामिनी। - फोटो : अमर उजाला
 पुराना बिधूना में सोमवार की रात चोरों ने बंद मकान को निशाना बना लिया। चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। इन्होंने कमरे में रखी सेफ को तोड़ दिया। सेफ में रखे 23 हजार रुपये नगद व जेवर चोरी कर लिए। सुबह पड़ोसियों ने गेट का ताला टूटा देखा तो गृहस्वामी को सूचना दी। चोरी सेे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


मोहल्ला पुराना बिधूना निवासी विनय शाक्य पुत्र सुरेशचंद्र सोमवार को अपने परिवार सहित छिबरामऊ में एक शादी समारोह में गए हुए थे। घर में ताला लगा था। चोरों ने रात में मेन गेट का ताला तोड़ दिया। सेफ का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये नगद व करीब तीन लाख रुपये के जेवर चुरा लिए।
विज्ञापन


सुबह  पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। उन्होंने विनय को फोन पर सूचना दी। इसके बाद विनय परिवार सहित छिबरामऊ से लौटे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी व जेवर गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा कर चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed