फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Jewelery millions stolen from the house of retired military

रिटायर्ड फौजी के घर से लाखों के जेवर चोरी

Tue, 07 Feb 2017 09:47 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Tue, 07 Feb 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Jewelery millions stolen from the house of retired military
अलमारी के तोड़े गए ताले को दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला
जालौन चौराहे के पास मोहल्ला सत्तेश्वर नई बस्ती में सेवानिवृत्त फौजी के मकान से चोर 20 हजार रुपये की नगदी व लगभग चार लाख रुपये कीमत के जेवर चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह परिवारीजनों ने कमरे में सामान बिखरा देखा तो इनके होश उड़ गया। चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


 जालौन मार्ग पर सेवानिवृत्त फौजी देवेंद्र सिंह सेंगर पुत्र मलखान सिंह परिवारीजनों के साथ निवास करते हैं। मंगलवार की सुबह परिवार के लोेग सोकर उठे तो एक कमरे में कपड़े बिखरे पड़े थे। अलमारी का ताला टूटा था। अलमारी में रखे जेवर व 20 हजार रुपये गायब थे। देवेंद्र सिंह ने चोरी की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देवेंद्र सिंह ने बताया कि रोज की तरह वह व परिवारीजन अपने-अपने कमरे में सोये थे।
विज्ञापन


सुबह सभी लोग सोकर उठे तो बाहर के कमरे का गेट खुला था। कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। देवेंद्र ने चोरों के नशीली दवा का स्प्रे कर बेहोश करने की आशंका जताई है। इन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे सोने व चांदी के चार लाख रुपये की कीमत के जेवर और 20 हजार रुपये नगद चुरा ले गए।  कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच पड़ताल की गई है। जल्द ही इस चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।  समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा  100 नंबर
 देवेंद्र व इनके परिवारीजनों ने बताया कि सुबह चोरी की जानकारी पुलिस के 100 नंबर पर देनी चाही। एक घंटे के प्रयास में कॉल लगी लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। इससे कोतवाली में तहरीर देकर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed