{"_id":"597783744f1c1b1b5e8b45b5","slug":"jawariyas-attacked-police-team-injured-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआरियों का पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआरियों का पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा घायल
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
घायल दरोगा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलेलनगर में जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अचानक हुए हमले में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने दरोगा को औरैया के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दरोगा पर हमले की जानकारी मिलने पर जब तक और पुलिस फोर्स पहुंचता, हमलावर जुआरी साथियों को छुड़ाकर भाग निकले। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कसबे दलेलनगर में लंबे समय से जुए के फंड चल रहे हैं।
मंगलवार की दोपहर फड़ पर जुआड़ियाें के होने की जानकारी मिलने पर अनंतराम चौकी प्रभारी उमेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने हाईवे के पास एक बाग के किनारे खेले जा रहे फड़ पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही जुआरी भागने लगे। पुलिस ने तीन जुआरियों को हिरासत में ले लिया। इस पर बाकी जुआरियों ने पुलिस टीम पर ईट-पत्थरों से हमला बोल दिया। अनंतराम चौकी प्रभारी उमेश कुमार सिर और मुंह पर ईंटें लगने से घायल होकर गिर गए। अधिकारी को घायल होते देख सिपाहियों ने सूचना मुरादगंज चौकी इंचार्ज रंजीत सिंह को दी।
जब तक चौकी इंचार्ज फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचते, सभी जुआरी भाग निकले। कोतवाली प्रभारी औरैया व अजीतमल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी भास्कर मिश्रा ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। उधर, घायल दरोगा उमेश कुमार को पुलिसकर्मी तत्काल जीप से औरैया एक प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने दिया गया। वहीं मामले की रिपोर्ट कोतवाली अजीतमल में दर्ज की जा रही थी।