{"_id":"5910c2354f1c1b0a13851214","slug":"in-the-presence-of-police-beat-up-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसकर पीटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की मौजूदगी में घर में घुसकर पीटा
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 09 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
घटना के दौरान घायल हुई महिलाएं विलाप करतीं हुईं।
- फोटो : amar ujala
गांव पुरवा महिपाल में तिलक कार्यक्रम के दौरान भोजन पर एक पक्ष के लोगों को पीट दिया गया। झगड़े की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस के सामने दोबारा दूसरे पक्ष के लोगों की पिटाई कर दी गई। इसमें सात लोगों को चोटें आईं हैं। पीड़ित पक्ष ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वहीं स्थानीय पुलिस ने दोनों पक्षों से एक-एक ग्रामीण के खिलाफ शांतिभंग में चालान किया है। दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव पुरवा महिपाल निवासी हरीराम के पुत्र छोटू का तिलक कार्यक्रम रविवार को था।
देररात को भोजन के दौरान इसी गांव के रामसिंह का हरीराम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोप है कि हरिराम ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर रामसिंह और उसके परिवार की पिटाई कर दी। आरोप है कि सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो हरीराम ने राम सिंह व उसके परिवार की महिलाओं को घर में घुसकर पीटा। इसमें रामसिंह, नीलम, एकता, मिथलेश, पूनम, शीलम, उमा घायल हो गए। घटना के संबंध में प्रभारी एसओ सत्यवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों से गौरव पुत्र रामसिंह और संजय पुत्र जिंस लाल का शांतिभंग में चालान किया गया है।
इधर, सोमवार को रामसिंह ने एसपी राम किशोर से न्याय की गुहार लगाई है। इसमें बताया कि पुलिस ने भी हरीराम का सहयोग करते हुए घर में घुसकर उसे व महिलाओं को पीटा। यही नहीं घर में रखे सामान भी फेंका और कुछ रुपये भी ले गए।