फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In sottishness firing, man injured

नशेबाजी में गोली चली, अधेड़ घायल

Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Fri, 19 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
In sottishness firing,  man injured
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबसुख पुर्वा में नशेबाजी के बाद हुए विवाद में गोली चल गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल युवक को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने युवक को सैफई रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक अभी किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


सदर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सबसुख पुर्वा में गुरुवार रात त्योहार पर घर आए अरुण कुमार (54) पुत्र प्रेमनारायण व कुछ अन्य लोग नशे की हालत में थे। इसी बीच उनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी डंडे निकल आए। तभी भीड़ में किसी ने फायर झोंक दिया। अरूण कुमार गोली लगने से वहीं गिर पडे़। गोली चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर घायल पड़े अरुण को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। त्योहार पर गांव आया था। किसी बात को लेकर हुए विवाद में गोली चल गई है। नशे की बात अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से किसी के भी खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed