फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   In-laws and her husband sent to jail accountant

सास-ससुर व लेखपाल पति को भेजा जेल

Sun, 04 Dec 2016 11:15 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sun, 04 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
In-laws and her husband sent to jail accountant
दहेज - फोटो : demo pic
याकूबपुर में दहेज के लिए शिक्षिका की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने सास-ससुर व लेखपाल पति को जेल भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजनों ने कन्नौज में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


बेला थाना क्षेत्र के याकूबपुर में ससुरालियों ने बीस लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर शिक्षिका की हत्या कर दी थी। वह अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। तभी सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा काटा। इसके बाद पहुंची पुलिस शव को थाने ले आई और सास-ससुर व पति को हिरासत में ले लिया। मृतका के पिता रमेश मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद लेखपाल पति धर्मेंद्र तिवारी, ससुर प्रेमशंकर व सास अपर्णा को जेल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने कन्नौज के गंगा घाट पर मृतका का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


नाना के घर रहेगा गोविंद
मृतका को डेढ़ साल का बेटा है। डेढ़ साल के बेटे गोविंद को पुलिस ने नाना रमेश मिश्रा के सुपुर्द कर दिया। नम आंखों से उन्होेंने कहा कि वह उनकी बेटी की आखिरी निशानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed