{"_id":"57e96b9e4f1c1bbb6f573fed","slug":"hpcl-pipeline-diesel-theft-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीसीएल की पाइप लाइन में डीजल चोरी की रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचपीसीएल की पाइप लाइन में डीजल चोरी की रिपोर्ट
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
diesel theft
- फोटो : Self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़ में वाल्व लगाकर डीजल चोरी के मामले में हिंदुस्तान पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड के आपरेशन आफीसर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ डीजल चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कंपनी के ही किसी कर्मचारी की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता।
रविवार को रामगढ़ में जगदीश के खेतों से गुजरी हिंदुस्तान पैट्रोलियम की पाइप लाइन के आसपास डीजल फैला दिखा था। मौके पर पहुंचे एचपीसीएल के कर्मियों ने जांच की तो पता चला कि पाइप लाइन में वाल्व लगाकर चोरी का प्रयास किया गया है। दो फुट का गड्ढा खोदकर पाइप लाइन में वाल्व लगा दिखा था। इस संबंध में एचपीसीएल के आपरेशन आफीसर अंकित सट्टी ने दिबियापुर थाने में प्वाइंट संख्या 367.2 किलोमीटर के पास वाल्व लगाकर तेल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शातिर दिमाग चोर दे रहे थे अंजाम
डीजल चोरी किसी शातिर दिमाग वाला गिरोह लंबे समय से कर रहा है। इसका पता कंपनी के कर्मियों की पड़ताल में लगा है। कंपनी के कर्मियों के अनुसार यदि एक बार में ज्यादा तेल चोरी किया जाए तो कंट्रोल रूम में प्रेशर डाउन होने से चोरी का पता चल जाएगा। वहीं रेवाड़ी से भेजे जाने वाले तेल एवं कानपुर में पहुंचने वाले तेल के माप में भी अंतर आ जाएगा। इससे चोरी का पता चल जाएगा। इसलिए शातिर दिमाग चोरों के गिरोह ने लंबे समय तक धीरे धीरे तेल चोरी करने का आइडिया अपनाया। आपरेशन आफीसर एचपीसीएल कानपुर ने माना कि कंपनी का कोई वाल्व पाइप लाइन के रास्ते में नहीं लगा होता। रामगढ़ में लगा वाल्व काफी पुराना लग रहा है। बताया कि वाल्व हटाकर पाइप लाइन की रिपेयरिंग करने के उपकरण पहुंच गए हैं। मंगलवार को पाइप लाइन को रिपेयर कर दिया जाएगा।