{"_id":"57e96b494f1c1bf90a57529e","slug":"holding-eight-hundred-firecrackers-seven-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" आठ लाख के पटाखे पकड़ेे, सात गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ लाख के पटाखे पकड़ेे, सात गिरफ्तार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Tue, 27 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आतिशबाजी के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने रविवार रात करीब डेढ़ ट्रक आतिशबाजी के गत्तों के साथ सात लोगों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने पकड़ी गई आतिशबाजी की कीमत साढ़े आठ लाख रुपये बताई है। उन्होंने बताया कि अभियान जिले के अन्य कस्बों में भी चलाया जाएगा।
स्वॉट टीम प्रभारी संतोष मिश्रा, सदर कोतवाली इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा व अजीतमल कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा के संयुक्त अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने तीन स्थानों से डेढ़ ट्रक आतिशबाजी बरामद की। एएसपी पंकज ने बताया कि पुलिस ने अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज व भीखेपुर कस्बे में राजेंद्र गुप्ता उर्फ भजोड़े व रामजी गुप्ता की दुकानों में भारी मात्रा में पटाखों के गत्ते बरामद किए गए। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता के कब्जे से 33 बड़े कार्टून पटाखे बरामद किए। रामजी गुप्ता के कब्जे से 32 कार्टून पटाखे साथ ही 8 बोरी पटाखे बरामद किए। दोनों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद सदर कोतवाली क्षेत्र के होमगंज सदर बाजार में मारे गए छापे के दौरान पुलिस ने तीन दुकानों से लगभग एक ट्रक आतिशबाजी से भरे गत्ते बरामद किए। इस प्रकरण में पुलिस ने राजेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ भजोड़े पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी अयाना रोड मुरादगंज, रामजी गुप्ता पुत्र श्रीप्रकाश गुप्ता निवासी औरैया रोड मुरादगंज, अनूप गुप्ता उर्फ कल्लू पुत्र बाल मुकुंद निवासी मदार दरबाजा औरैया, अंकित विश्नोई पुत्र छोटे लाल निवासी मदार दरबाजा औरैया, उज्ज्वल विश्नोई पुत्र अनूप कुमार निवासी होमगंज औरैया, अंकित पोरवाल पुत्र अश्वनी कुमार निवासी होमगंज औरैया, शिव सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी राजपुर कानपुर देहात के खिलाफ अजीतमल व औरैया कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में एएसपी पंकज ने बरामदगी करने वाली टीम के अजीतमल कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा, स्वॉट टीम प्रभारी संतोष मिश्रा व इंस्पेक्टर कोतवाली सुधाकर मिश्रा के अलावा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।