फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   gunshot in achalda

चुनावी रंजिश में वृद्धा व पौत्र को मारी गोली

Sat, 06 May 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Sat, 06 May 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
gunshot in achalda
घायल लविश - फोटो : amar ujala
चुनावी रंजिश के चलते दबंगों ने वृद्धा और उसके नाती को गोली मार दी। दोनों को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव पेंतुआ निवासी सत्यदेवी (66) पत्नी राजपाल गुरुवार रात अपने पौत्र लविश (10) के साथ घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। सत्यदेवी के परिवार से गांव के ही कुछ लोगों से प्रधानी चुनाव के दौरान कहासुनी हुई थी। जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश ठनी हुई है।
विज्ञापन


रात दो बजे दूसरे पक्ष ने उन पर हमला बोल दिया। मारपीट करने के बाद फायर झोंक दिए। जिससे सत्यवती को कमर के पास गोली लग गई जबकि, लविश को कमर के नीचे गोली छूते हुए निकल गई। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए और घर के अन्य परिजन दौड़े तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन


दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने नरेंद्र यादव, सुरेश यादव, बाबा यादव, वीरेंद्र यादव, रघुराज यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष अखिलेश का कहना है कि मामला मारपीट का है। गोली नहीं लगी है। जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed