फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Four cede its illegal liquor

अवैध शराब बनाने में चार दबोचे

Sat, 11 Feb 2017 12:08 AM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Sat, 11 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
Four cede its illegal liquor
वाइन, ड्राइ डे - फोटो : फाइल फोटो
अवैध रूप से शराब बनाने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को आबकारी विभाग ने बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में छापामार 5400 लीटर लहन नष्ट कर 49 लीटर शराब बरामद की। चार लोगों को गिरफ्तार भी किया। आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने विभागीय टीम के साथ बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर में शुक्रवार को अवैध रूप से शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापा पड़ते ही शराब बनाने वाले मौके से भाग निकलने में कामयाब रहे। आबकारी टीम ने भाग रहे चार अभियुक्तों को पकड़ा।
विज्ञापन


जिनके पास से 49 लीटर शराब बरामद की। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि बस्ती में सख्ती से छापेमारी के दौरान 5400 लीटर लहन नष्ट की। कई मकानों में शराब की भट्टियां तोड़ीं। इसके अलावा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस छापेमारी के दौरान टीम ने आबकारी विभाग के शंकर सिंह, अनिल शर्मा, विनोद कुमार, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed