फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Fog sheet has a brother's life, second serious

कोहरे की चादर ने एक भाई की ली जान, दूसरा गंभीर

Fri, 10 Nov 2017 10:35 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Fri, 10 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Fog sheet has a brother's life, second serious
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amar ujala
फफूंद के लडै़यापुर गांव में शुक्रवार को कोहरे के चलते पंचर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दोनों सगे भाइयों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने छोटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़े को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और उनके सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भौनकपुर निवासी मिथुन (22) पुत्र लाखन सिंह अपने बड़े भाई दीपचंद्र उर्फ दीपू के साथ बाइक से मजदूरी करने के लिए औरैया आ रहे थे। शुक्रवार को कोहरा तेज होने के कारण धुंध छाई थी। वे लोग लड़ैयापुर गांव के पास पहुंचे। घने कोहरे की वजह आगे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली नहीं दिखी और बाइक उसी में जा घुसी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने मिथुन को मृत घोषित कर दिया। जबकि दीपचंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया। मिथुन की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिथुन कुमार की सगाई छह अक्तूबर को हुई थी। शादी 20 फरवरी को होनी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे और उनके सिर पर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed