{"_id":"5b91754b867a557fe67e1278","slug":"five-houses-fall-rain-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पांच घर गिरे, गृहस्थी दबी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारिश से पांच घर गिरे, गृहस्थी दबी
बारिश से पांच घर गिरे, गृहस्थी दबी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
घर के गिरे कमरे को दिखाती पीड़िता
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बारिश से चार कच्चे कमरे गिर गए। वहीं एक घर का जीना भी भरभराकर गिर पड़ा। कमरे गिरने से अंदर रखा गैस चूल्हा, संदूक बक्से समेत अन्य सामान दब गए।
बुधवार को सुबह पिंर्डाथू गली निवासी प्रीती बाजपेई पत्नी स्व. राजीव बाजपेई के घर का कच्चा कमरा बरसात के चलते धराशाई हो गया। कमरे में रखी कुर्सी-मेज आदि क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरी घटना में मोहल्ला शुक्लन टोला निवासी भगवान स्वरूप, संजीव कुमार पुत्रगण स्व.रामबाबू के घर का जीना व गैलरी की छत गिर गई। इससे जीने के नीचे बने रसोई में रखे बर्तन आदि क्षतिग्रस्त हो गए। तीसरी घटना में मोहल्ला रुहाई निवासी राजकुमार शर्मा के घर की छत पर बना कच्चा कमरा बुधवार की रात गिर गया। जिससे कमरे में रखा थोड़ा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इसी क्रम में ग्राम मुढ़ी पन्हर निवासी अनिल शुक्ला पुत्र पातीराम शुक्ला व प्रभात कुमार शुक्ला पुत्र रामफल शुक्ला के घरों के कमरों की छत धसक गई। जिसमें प्रभात शुक्ला के घर के कमरे में रखे बक्से, संदूक, गैस, अलमारी आदि सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। सभी पीड़ितों ने बताया कि घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गई है।