{"_id":"5910c19e4f1c1b0a138511f2","slug":"firing-in-two-sides","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चलीं गोलियां
अमर उजाला, औरैया
Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
gun
थाना क्षेत्र के बीहड़ी ग्राम गंगदासपुर में पुरानी रंजिश के विवाद में दो पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग होने की जानकारी मिलने पर अयाना थानाध्यक्ष रामबदन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एक ग्रामीण को हिरासत में भी ले लिया है।सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के तहत एक पक्ष के युवक ने रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के युवक की गाड़ी पर फायर झोक दिया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बात पर दूसरे पक्ष से भी फायरिंग शुरू हो गई।
अचानक गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष रामबदन सिंह यादव ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित को साथ लेकर पुलिस अन्य लोगों की तलाश में गांव में दबिश देने को जुट गई है। इस मामले में सीओ सुभाष अत्री ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुरानी रंजिश का मामला है। इसी बात को लेकर उनमें आपस में विवाद हो गया। बाद में फायरिंग भी हुई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है। जल्द ही फायरिंग करने वाले पुलिस की गिरफ्त में होंगे। बताया कि घटना में किसी के भी हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।