{"_id":"57f6975f4f1c1b46592700ac","slug":"firing-ground-in-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
पथराव में टूटे स्कार्पियो के शीशे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर नगर मोहल्ले में प्लाट के विवाद में सपा कार्यकर्ता और अन्य लोगों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान फायरिंग व पथराव शुरू हो गया। इसमें सपा कार्यकर्ता की स्कार्पियो के शीशे टूट गए। फायरिंग व पथराव से दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस व सीओ पहुंच गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है।
अंबेडकर नगर मोहल्ले में एक प्लाट को लेकर भरथना रोड बिधूना निवासी सपा कार्यकर्ता सुनील यादव व मोहल्ले की एक महिला के बीच विवाद है। दोनों प्लाट पर अपना दावा कर रहे हैं। गुरुवार को सुनील यादव प्लाट पर निर्माण करने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। निर्माण शुरू होते ही दूसरे पक्ष के लोग आ गए। बताया गया कि मामला बढ़ने पर सुनील यादव ने फायरिंग कर दी। इस पर दूसरे पक्ष ने पथराव कर दिया। फायरिंग और पथराव से मोहल्ले में भगदड़ मच गई। पथराव में सुनील की स्कार्पियो के शीशे टूट गए।
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ सुभाष अत्री ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे पर आरोप लगाकर तहरीर दी है। सुनील यादव ने बताया कि वह स्कार्पियो से बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे। रास्ते में इन लोगों ने घेर कर हमला बोल दिया। वहीं दूसरे पक्ष से पुष्पा देवी ने आरोप लगाया कि सुनील अपने साथियों के साथ आए। इन्होंने मकान खाली करने के लिए कहा। इसके बाद लाइसेंसी रायफल से फायर करना शुरू कर दिया। सीओ सुभाष अत्री व कोतवाली प्रभारी एफ एस जाफ री ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।