फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   entered the house beaten Teacher

शिक्षिका को घर में घुसकर पीटा

Sat, 11 Jun 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sat, 11 Jun 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
entered the house beaten Teacher
अस्पताल में पिता की मौत पर गुस्साई बेटी, डॉक्टर पर बरसाई चप्पल
बनारसीदास मोहल्ले में एक व्यक्ति ने नाली तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत मोहल्ले की एक शिक्षिका ने नगर पालिका से की। शिकायत से गुस्साए कब्जेदार ने शिक्षिका को घर में घुसकर पीट दिया। पति ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नही की ।
विज्ञापन


 मिहौली में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर तैनात किरन पत्नी अनुपम गौतम बनारसीदास मोहल्ले में रहती है। शिक्षिका ने बताया कि उसके मोहल्ले के एक दबंग ने उसके  पड़ोस में नाली तोड़कर उस पर कब्जा कर लिया। इस कारण नाली का पानी उसके घर के बाहर ही भरने लगा। इसकी शिकायत उसने नगर पालिका में की। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मगर कब्जा करने वाले को किसी तरह शिकायत का पता चल गया। इससे खुन्नस खाए वह लोग बुधवार की रात करीब 9 बजे उसके घर घुस आए और गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन


जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता का आरोप है कि उन लोगों ने जातिसूचक गालियां देकर कहा कि  उनकी सरकार है। वो लोग उनका कुछ नहीं कर पाएंगे। पीड़िता के पति अनुपम ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नही की है। पीड़िता के पति ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपनी शिकायत भेजकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed